मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की अफवाहें खारिज, करीबी सूत्र ने बताया बेबुनियाद
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की चल रही चर्चाओं को एक करीबी सूत्र ने सिरे से खारिज कर दिया है।
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मुंबई के फिल्म जगत में यह सुगबुगाहट सोमवार को फैल गई। इससे पहले सारा का नाम शुभमन गिल के साथ भी जोड़ा जाता रहा है, हालांकि वह रिश्ता पहले ही खत्म होने की चर्चा थी। नई चर्चा के मुताबिक सारा धर्मेंद्र के पोते राजवीर के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, सारा तेंदुलकर के एक करीबी सूत्र ने इन सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सूत्र का दावा है कि ये खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं। सारा अविवाहित हैं और अपने काम में व्यस्त हैं। यह भी बताया गया कि सारा खुद इन अवांछित और परेशान करने वाली अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी।