RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

अमेरिका में भीषण तूफान और बारिश, कई उड़ानें रद्द

अमेरिका में आए तेज तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे भारी बिजली संकट पैदा हुआ है और उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

खराब मौसम के कारण अमेरिका के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते दस लाख से अधिक लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई है। हवा के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। वर्जीनिया और मिसौरी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं, जबकि देश भर में सात करोड़ से अधिक लोग बाढ़ की चेतावनी का सामना कर रहे हैं। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात बाधित हुआ है। मध्यपश्चिम के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी भी दर्ज की गई है। परिवहन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है और कल से चार सौ से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि दो हजार से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। खतरनाक हवाओं को देखते हुए न्यूयार्क शहर में होने वाली थैंक्सगिविंग परेड को शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों के अनुसार, सौ साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब इस कार्यक्रम को टाला गया है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। खराब मौसम के कारण नागरिकों की छुट्टियों की योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।