मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर
मुश्किल समय में शरद् कपूर के साथ आए शाहरुख खान, फोन कर बंधाया ढांढस
मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता शरद् कपूर को शाहरुख खान ने फोन कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
बॉलीवुड अभिनेता शरद् कपूर के बुरे दिनों में शाहरुख खान ने उनका साथ दिया है। हाल ही में मुंबई के एक पशु कल्याण केंद्र से शरद् की कमजोर हालत की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद वह चर्चा में आ गए थे। इसके बाद शाहरुख ने खुद शरद् को फोन कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। शरद् ने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा कि वह जो करना चाहते हैं करें और वह हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं। शरद् के इलाज की जिम्मेदारी सोनू सूद ने ली है, जबकि सलमान खान की टीम की तरफ से भी आर्थिक मदद का वादा किया गया है। शरद् ने 'जोश' फिल्म में शाहरुख के साथ काम किया था। शरद् ने यह भी बताया कि वह जल्द ही आर्यन खान से मिलने वाले हैं, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वह आर्यन के किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।