RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

शाहरुख खान ने शांति का दिया संदेश, आतंकी हमलों के पीड़ितों को किया याद

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता शाहरुख खान ने शांति और सद्भाव का संदेश देते हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों को नमन किया।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता शाहरुख खान ने शांति, एकता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए हिंसा के बजाय बातचीत का रास्ता चुना जाना चाहिए।

कार्यक्रम में अपने छोटे बेटे अबराम के एक सवाल का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा कि नफरत को प्यार में बदलने के लिए आपसी सद्भाव और विश्वास जरूरी है। शांति हमारे अपने भीतर से शुरू होती है।

इसके अलावा उन्होंने २६/११ मुंबई हमलों, पहलगाम आतंकी हमले और हालिया दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्होंने सभी से भेदभाव भुलाकर मानवीय बनने का आह्वान किया।