RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

चिन्मय प्रभु की रिहाई की मांग, शमिक भट्टाचार्य ने उठाए सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बांग्लादेश में कैद हिंदू संन्यासी चिन्मय प्रभु की रिहाई की मांग की है।

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर चिंता जताई है और जेल में बंद हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग की है।

भट्टाचार्य ने कहा कि राजनीतिक बदलाव के बाद भी बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। वहां मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि चिन्मय प्रभु को ढाई साल से जेल में बंद रखा गया है और उनकी रिहाई की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

इस्कॉन से जुड़े संन्यासी चिन्मय प्रभु के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे श्रीचैतन्य देव के आदर्शों पर चल रहे हैं। उन्हें कैद रखना श्रीचैतन्य देव का अपमान है। उन्होंने चिन्मय प्रभु की जल्द रिहाई की मांग की है।