भारत · राष्ट्रिक्स वायर
शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, दक्षिण मुंबई के अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र ८५ वर्ष है।
वरिष्ठ नेता की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए सुप्रिया सुले ने बताया कि उनके पिता को थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है, लेकिन वह अपने काम से बहुत प्यार करते हैं।