RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

बांग्लादेशी सांसद की बेटी हिरासत में, अशांति फैलाने का आरोप

ढाका पुलिस ने न्यू टाउन में मारे गए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम की बेटी मुम्तारिन फिरदौस को हिरासत में ले लिया है।

ढाका पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम की बेटी मुम्तारिन फिरदौस को हिरासत में लिया है। बुधवार रात को ढाका के लालमाटिया इलाके से उन्हें हिरासत में लिया गया। ढाका पुलिस के खुफिया विभाग का दावा है कि मुम्तारिन को देश में अशांति फैलाने की साजिश रचने के आरोप में पकड़ा गया है।

मई २०२४ में कोलकाता के न्यू टाउन से अनवारुल अजीम का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। उस समय बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार थी और सरकार ने दावा किया था कि उनकी हत्या कोलकाता में सुनियोजित तरीके से की गई थी।

वर्तमान में बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच पुलिस ने कई अवामी लीग नेताओं और पूर्व मंत्रियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि देश में चल रही अस्थिरता के पीछे कई लोगों की संलिप्तता है, जिसकी जांच की जा रही है।