RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

राहुल गांधी की टिप्पणी पर अभिनेत्री सोनक्ष्ी सिन्हा का मजाक

सोनिया गांधी के संस्मरण विमोचन के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी माता-पिता को लेकर दिए गए एक बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का आधिकारिक विमोचन किया गया, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान बचपन की यादें साझा करते हुए राहुल ने बताया था कि भोजन करते समय उनकी मां सोनिया उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं, जिसे वह बचपन में एक सामान्य बात मानते थे। राहुल के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई और भाजपा ने भी इस पर तंज कसा। इसी बीच, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस पर चुटकी ली। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके होने वाले बच्चों को नहीं पता कि उनके भाग्य में क्या लिखा है और उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अभिनेत्री की इस हास्यप्रद टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।