RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक जज की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के निचली अदालत के एक जज को फटकार लगाई और उनकी कानूनी समझ पर सवाल खड़े किए।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की निचली अदालत के एक जज के आचरण और कानूनी समझ पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एक पुलिस अधिकारी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब निचली अदालत के जज ने अदालत के आदेश के बावजूद प्राथमिकी दर्ज न करने पर एक पुलिस अधिकारी को दोषी ठहराते हुए जुर्माना लगाया था। जज ने उसी दिन पुलिस अधीक्षक को भी तलब किया था। इस प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि जज की कानूनी समझ निराशाजनक है और उनका आचरण आक्रामक रहा है। पीठ ने याची के वकील को निर्देश दिया कि वे अपने मु मुवक्किल को उचित दायरे में रहने की सलाह दें।

शीर्ष अदालत ने यह भी जांच की कि क्या निचली अदालत के जज ने अपनी अधिकार सीमा के भीतर रहकर काम किया था। पीठ ने सवाल किया कि क्या वरिष्ठ अधिकारियों को अदालत में बुलाकर उसी दिन सजा सुनाना और उनकी अनुपस्थिति को अदालत के सामने हुआ अपराध मानना कानूनी रूप से सही था। अदालत ने इस कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की है।