RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

दिल्ली में अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी, कानून-व्यवस्था पर चर्चा

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के हालातों पर चर्चा की।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गुरुवार को गृह मंत्री के आवास पर हुई यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। हाल ही में राज्य में हुई कुछ मुठभेड़ की घटनाओं के बाद राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने इस बातचीत की जानकारी दी और राज्य के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की बात कही। अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को बंगाल की पारंपरिक ढोकरा कला से बनी मां दुर्गा की एक मूर्ति भेट की। उन्होंने बहुमूल्य समय देने और निरंतर सहयोग के लिए गृह मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।