RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री, अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रविवार को कोलकाता और हावड़ा के गंगा घाटों का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रविवार को कोलकाता और हावड़ा में गंगा घाटों का दौरा करेंगे। वह बोट से सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और किसी एक घाट पर पहुंचकर पूजा में भी हिस्सा लेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राज्य के किसी मुख्यमंत्री द्वारा गंगा घाटों के इस तरह निरीक्षण का यह पहला मामला है।

इस दौरे से पहले शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने हावड़ा के विभिन्न घाटों का मुआयना किया। इस दौरान मंत्री, स्थानीय विधायक, जिला मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रामकृष्णपुर, शिबपुर, नादिरगंज और घुसुरी के घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों की साफ-सफाई के साथ ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, बायो-टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए मेडिकल टीम और एनडीआरएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।