RASHTRIX 24X7 NEWS

भारत · राष्ट्रिक्स वायर

साहित्य जगत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव पर तस्लीमा नसरीन की चिंता

प्रसिद्ध लेखिका तस्लीमा नसरीन ने साहित्य जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने आशंका जताई कि एआई के इस दौर में इंसानी रचनात्मकता एक दिन शून्य पर आ जाएगी। तस्वीरें, वीडियो, संगीत से लेकर कविता और कहानियां लिखने तक हर जगह अब एआई का इस्तेमाल हो रहा है।

तस्लीमा का कहना है कि जो लोग लेखक नहीं हैं, वे भी आसानी से लेखन कर रहे हैं, जिससे वास्तविक लेखकों के मन में भी अपनी रचनाओं को लेकर संदेह पैदा हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि कुछ ही सेकंड में पूरी लिखावट मिलने पर घंटों बैठकर सोचने और शब्द तलाशने का धैर्य किसके पास रहेगा। हालांकि उन्होंने राहत जताते हुए कहा कि एआई के आने से पहले ही उनकी पचास से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।

एआई के इस प्रभाव से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने लिखा कि इंसानों को अब लेखन छोड़कर दुनिया घूमने निकल जाना चाहिए और एआई को अपने हिसाब से काम करने देना चाहिए।

इससे पहले बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरुंधति रॉय ने भी कृत्रिम बुद्धि के प्रसार को लेकर ऐसी ही आशंका जताई थी। उन्होंने 'एपocalypse नाउ एंड देन' नामक एक निबंध में एआई के नकारात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की थी, खासकर तब जब उनकी लेखन शैली की नकल करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया था।