RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

बक्सा जंगल से फिर भागी बाघिन, वन विभाग की बढ़ी चिंता

बाघिन एक बार फिर बाड़े की फेंसिंग तोड़कर बक्सा जंगल से भाग निकली है, जिससे वन अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

बाघिन ने फेंसिंग तोड़कर बक्सा जंगल से एक बार फिर फरार हो गई है। यह घटना रविवार दोपहर के समय हुई। वन कर्मियों को शुरुआत में इस बात की भनक नहीं लगी और सीसीटीवी कैमरे में भी यह हरकत कैद नहीं हुई। बाद में रेडियो कॉलर से मिले संकेतों से पता चला कि बाघिन पचीस मील के जंगल से सत्ताईस मील की तरफ बढ़ गई है। यह इलाका जयंती वन बस्ती के पास का है। कुंकी हाथियों की मदद से उसे वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले तेईस अक्टूबर को भी यही बाघिन असम की सीमा में चली गई थी, जिसे बंगाल और असम के वन विभागों के संयुक्त अभियान के दौरान ट्रेंक्यूलाइज करके वापस लाया गया था। इस बाघिन को दो अक्टूबर को बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से लाकर बक्सा में छोड़ा गया था। बाड़े के भीतर पर्याप्त पानी और शिकार के लिए चीतल उपलब्ध होने के बावजूद बाघिन के बार-बार भागने से वन अधिकारी हैरान हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह किसी नर बाघ की तलाश का नतीजा है। इस मामले में अभी तक वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।