RASHTRIX 24X7 NEWS

जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर

पहला डेट यादगार बनाने के लिए, इन बातों का रखें ध्यान

अपने साथी के साथ पहली डेट को यादगार बनाने और रिश्ते को मजबूत करने के लिए इन आसान टिप्स का पालन करें।

हर व्यक्ति के मन में पहली डेट को लेकर एक अलग ही उत्साह होता है। हर कोई इस दिन को यादगार बनाना चाहता है। घबराहट को दूर रखकर कुछ खास बातों पर ध्यान देने से पहली मुलाकात काफी खूबसूरत हो सकती है।

पहली डेट के दौरान फोन को दूर रखना सबसे जरूरी है। व्हाट्सएप या फेसबुक के नोटिफिकेशन देखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है। इसके बजाय अपने साथी की आंखों में देखकर बात करें और बातचीत में समय बिताएं। हालांकि, खूबसूरत पल को कैद करने के लिए एक अच्छी सेल्फी ली जा सकती है।

पहली मुलाकात में ही पुराने ब्रेकअप या पिछले रिश्ते के दर्द के बारे में बात न करना ही बेहतर है। अतीत के पन्ने पलटने के बजाय वर्तमान रिश्ते, करियर के उतार-चढ़ाव या छिपे हुए सपनों के बारे में बात करें। कॉमन इंटरेस्ट पर चर्चा करने से बातचीत और अच्छी हो सकती है।

कपड़ों के चयन में आराम को सबसे पहले प्राथमिकता देनी चाहिए। नया दिखने के चक्कर में ऐसा कुछ न पहनें जिससे आपको असहजता महसूस हो। आरामदायक और सुसंस्कृत कपड़े पहनने से आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है।

वर्चुअल चैट और आमने-सामने मिलने में काफी अंतर होता है। इसलिए डेट खत्म होने के बाद ठंडे दिमाग से खुद से सवाल करें कि क्या आपको वाकई वह इंसान पसंद आया। बिना जल्दबाजी किए एक-दूसरे को जानने में समय लगाएं।