RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

इस्लामपुर में एनसीपीआई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, टीएमसी और भाजपा आए साथ

इस्लामपुर की माटीकुंडा-१ पंचायत में एनसीपीआई बोर्ड के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जमा किया गया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय सदस्यों ने एनसीपीआई के खिलाफ हाथ मिलाया है।

माटीकुंडा-१ ग्राम पंचायत की सभी सत्रह सीटें तृणमूल कांग्रेस ने जीती थीं। बीते १९ नवंबर को प्रधान समेत नौ सदस्य एनसीपीआई में शामिल हो गए थे, जिससे पंचायत एनसीपीआई के कब्जे में चली गई थी।

अब तृणमूल और निर्दलीय खेमे के आठ सदस्यों ने एनसीपीआई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। बीडीओ के पास यह प्रस्ताव जमा कराया गया। प्रस्ताव जमा कराते समय भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्रजीत राय भी मौजूद थे।

तृणमूल पंचायत सदस्य शर्मिष्ठा दास ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में प्रधान ने भाई-भतीजावाद और तानाशाही चलाई है। उन्होंने कहा कि गिने-चुने लोगों को छोड़कर किसी को कोई काम नहीं मिला और जनता के लिए काम करने वास्ते वे यह प्रस्ताव लेकर आए हैं।