RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

लाेकसभा बलात्कार के आरोप में तृणमूल विधायक परेशराम दास गिरफ्तार

कैनिंग पश्चिम के तृणमूल विधायक परेशराम दास को बलात्कार के आरोप में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

बलात्कार के आरोप में कैनिंग पश्चिम से तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेशराम दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से उस समय दबोचा जब वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, विधायक के खिलाफ ५ सितंबर २०२६ को कैनिंग थाने में बलात्कार और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। इस शिकायत के बाद से ही वह फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

बारुईपुर पुलिस के विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना मिली थी कि विधायक विमान से मुंबई भागने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस दल ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। आज उन्हें बारुईपुर लाया गया है और कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले उन पर २०२३ के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने और एक नदी के तट पर कब्जा करने के आरोप भी लगे थे। इन मामलों में सीआईडी उनसे पूछताछ भी कर चुकी है।