RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर विवाद, तृणमूल सांसद घिरे

तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राम ही देश के एकमात्र भगवान हैं। आजाद ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के मंदिर नहीं जाएंगे जिसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह कामाख्या, दक्षिणेश्वर और कालीघाट जाते हैं तथा अन्य देवी-देवताओं का भी सम्मान करते हैं। उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता सायंतन बसु ने कीर्ति आजाद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश भगवान राम को श्रेष्ठ मानता है।