RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

युवा एशिया कप में टॉस को लेकर विवाद, भारत-पाकिस्तान मैच में बदली घोषणा

दोहा में युवा एशिया कप के दौरान टॉस के समय गलती सामने आने पर मैच रेफरी ने अपना फैसला बदला।

दोहा में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप के भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दौरान टॉस के वक्त असमंजस की स्थिति बन गई। मैच रेफरी नियमुर रशीद ने शुरुआत में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा को टॉस का विजेता घोषित कर दिया था। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सिक्का हेड आया है। मैच रेफरी ने अपनी गलती सुधारते हुए दोबारा जांच की और पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित कर दिया। भारतीय कप्तान तिलक ने इस फैसले पर कोई विरोध नहीं जताया। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम में तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और रिंकू सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके साथ ही टीम में वैभव सूर्यवंशी और आयुष बदोनी जैसे युवा चेहरे भी खेल रहे हैं।