RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

शेनझेन में पुतिन से मिले ट्रंप, यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

त्रिपक्षीय बैठक से पहले चीन के शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

चीन के शेनझेन में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड्र ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय बैठक की। त्रिपक्षीय बैठक से पहले हुई इस चर्चा में दोनों नेताओं ने हिस्सा लिया। क्रेमलिन द्वारा जारी एक रिकॉर्डिंग के अनुसार, ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति को अपना मित्र बताया और उनके लंबे समय से चले आ रहे अच्छे संबंधों का जिक्र किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि इस बैठक से कुछ महत्वपूर्ण परिणाम सामने आएंगे।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से यूक्रेन युद्ध को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। ट्रंप ने पहले भी इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए कई प्रयास किए हैं और दोनों पक्षों के नेताओं के साथ बैठकें की हैं, हालांकि अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। द्विपक्षीय बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की संभावना से इनकार किया और पुतिन के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों पर जोर दिया।

शेनझेन में आयोजित इस एपेक शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हो रहे हैं। इन तीनों नेताओं के बीच होने वाली त्रिपक्षीय बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।