पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
कार से पांच करोड़ रुपये बरामदगी मामला, भवानी भवन पहुंचे टुलू मंडल
कार से पांच करोड़ रुपये बरामदगी के मामले में राज्य पुलिस के समन पर बीरभूम के पत्थर व्यवसायी टुलू मंडल भवानी भवन पहुंचे।
कार से नकदी बरामदगी के एक मामले में राज्य पुलिस के समन पर बीरभूम के पत्थर व्यवसायी नजीबुद्दीन उर्फ टुलू मंडल गुरुवार को भवानी भवन पहुंचे। उन्होंने दोपहर से पहले भवानी भवन की एसओजी शाखा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बुधवार को सिउरी के सुभाषपल्ली में उनके आवास पर नोटिस भेजा गया था। पिछले साल सोलह नवंबर को राजारहट में एक वाहन से पांच करोड़ रुपये बरामद किए गए थे, जिसके बाद वह पुलिस के राडार पर आए थे। इस बीच, उनकी अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई छब्बीस नवंबर तक टाल दी गई है।