RASHTRIX 24X7 NEWS

कोलकाता · राष्ट्रिक्स वायर

बारासात और हावड़ा में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं, कई झुग्गियां जलीं

शुक्रवार को हावड़ा के बालीहाल्ट और बारासात के हाटखोला में आग लगने की दो घटनाओं में कई झुग्गियां जल गईं।

शुक्रवार को राज्य में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। सुबह हावड़ा के बालीहाल्ट और दोपहर में बारासात के हाटखोला स्लम में आग लग गई। शुक्रवार दोपहर बारासात के हाटखोला स्लम में खाना पकाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इलाका संकरा होने के कारण आग तेजी से आसपास के घरों में फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच झुग्गियां पूरी तरह जल चुकी थीं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि वहां लोग बेहद खतरनाक और भीड़भाड़ वाली स्थितियों में रहते हैं।

दूसरी ओर, शुक्रवार सुबह हावड़ा के बालीहाल्ट बस स्टैंड के पास एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। वहां भी चार से पांच घर जलकर खाक हो गए। आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने की आशंका पैदा हो गई थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। बालीहाल्ट की घटना में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।