RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

कोलाघाट में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत

रविवार सुबह मेचेदा में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

रविवार सुबह पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मेचेदा में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निरूपमा देवी नामक महिला रविवार सुबह साइकिल से अपने काम पर जा रही थीं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में घुस गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। यह वाहन हावड़ा के लिलुआ से दीघा की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में था और गाड़ी से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।