RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

काली पूजा की रात ईएम बायपास पर बाइक रेसिंग में युवक-युवती की मौत

काली पूजा की रात ईएम बायपास पर बाइक रेसिंग के दौरान नियंत्रण खोने से एक युवक और युवती की मौत हो गई।

कोलकाता में काली पूजा की रात ईएम बायपास पर तेज रफ्तार और बाइक रेसिंग के कारण हुए एक भीषण हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना मनी स्क्वायर मॉल के ठीक सामने हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ मोटरसाइकिलें उल्टाडांगा से चिंगरीघाटा की ओर तेज गति से जा रही थीं और आपस में रेस लगा रही थीं। मनी स्क्वायर के पास पहुंचते ही एक बाइक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद अन्य बाइकों पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बिधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।