खेल · राष्ट्रिक्स वायर
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर अभद्र भाषा का आरोप, अंडर-19 टीम ने किया बचाव
अंडर-19 एशिया कप जीतने के बाद भारतीय युवा खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर गालीगलौज का आरोप लगाया है।
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आरोप लगाया है कि दिवाली के दिन ग्रुप चरण के मैच में हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें गालियां दी थीं। ओमान में एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने यह दावा किया है।
भारतीय बल्लेबाज यशबीर गौड़ ने बताया कि दिवाली के दिन मैच हारने के बाद दोनों टीमों के बीच तीखी नोकझोंक और गालियां दी गई थीं। उन्होंने कहा कि उस दिन हार के कारण वे चुप रहे और फाइनल का इंतजार कर रहे थे।
फाइनल मैच में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा ने भी इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच में तनाव और आक्रामकता आम बात है और टीम ने अपनी जीत का जश्न स्वाभाविक तरीके से मनाया।
रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी ड्रेसिंग रूम के पास आक्रामक इशारे करने के आरोप के बावजूद भारतीय युवा ब्रिगेड अपने रुख पर कायम है।