दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
अमेरिका में उबर चालक की हत्या, नाम पसंद न आने पर यात्री पर लगा आरोप
अमेरिका के मिनेसोटा में नाम पसंद न आने पर एक यात्री ने उबर चालक के गले में सीटबेल्ट बांधकर उसकी हत्या कर दी।
अमेरिका के मिनेसोटा में एक उबर चालक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चालक का नाम पसंद न आने के कारण एक यात्री ने उस पर हमला कर दिया। यह घटना १४ नवंबर को मिनेसोटा के हॉपकिन्स इलाके में हुई थी। मृतक चालक की पहचान ५१ वर्षीय मोहम्मद युसूफ के रूप में हुई है, जो सोमाली मूल के अमेरिकी नागरिक थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की रात युसूफ एक यात्री को लेकर जा रहे थे और अपने भाई से फोन पर बात कर रहे थे। उसी दौरान यात्री ने उनका नाम पूछा। मोहम्मद नाम सुनने के बाद वह यात्री भड़क गया और उसने कहा कि उसे यह नाम पसंद नहीं है। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
आरोप है कि इसके बाद यात्री ने चालक के गले में सीटबेल्ट लपेटकर उसकी हत्या कर दी। चालक को गाड़ी से बाहर खींचकर उसके ऊपर से वाहन चलाने का भी आरोप है। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में करीब दो सप्ताह तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति के खिलाफ इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।