जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर
प्यार और कलह से जुड़े कार्मिक रिश्ते, जानिए इनकी खासियत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्मिक संबंध वह बंधन है जिसमें तीव्र प्रेम के साथ-साथ रोजमर्रा की कलह और अलगाव भी शामिल होता है।
ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार प्रेम संबंध मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, जिनमें से एक कार्मिक संबंध है। इस तरह के रिश्तों में तीव्र खिंचाव के साथ-साथ आए दिन की कलह और अलगाव की स्थिति बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार जीवन में होने वाली हर घटना के पीछे कोई न कोई गहरा कारण होता है।
कार्मिक रिश्तों के मामले में दोनों के बीच एक मजबूत मानसिक खिंचाव होता है, जिसे नजरअंदाज करना कठिन होता है। जानकारों के अनुसार अत्यधिक प्रेम होने के बावजूद इस रिश्ते में बार-बार झगड़े और कहासुनी शुरू हो जाती है। अलगाव इस रिश्ते में आम बात हो सकती है, लेकिन आपसी खिंचाव दोनों को बार-बार करीब ले आता है। नियमों और शास्त्रों में कहा गया है कि इस तरह के रिश्तों की शुरुआत पिछले जन्म के किसी अधूरे हिसाब को पूरा करने के लिए होती है। पिछले जन्म की किसी भूल का सबक पाने के लिए लोग इस जन्म में इस चक्र में बंध जाते हैं। जब तक वह सीख नहीं मिल जाती, तब तक यह चक्र जारी रहने की बात कही जाती है।