RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीस नवंबर को आएंगे पश्चिम बंगाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीस नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर आएंगे और कोलकाता में एक सभा में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। वह आगामी तीस नवंबर को कोलकाता में एक सभा को संबोधित करेंगे। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर इस केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

देशभर में आज से इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के अंतिम दिन उनके कोलकाता आने का कार्यक्रम तय किया गया है।

राजनीतिक हलकों की नजर उनके इस दौरे और कोलकाता की सभा पर टिकी हुई है। इससे पहले भी वह विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में राज्य का दौरा कर चुके हैं।