RASHTRIX 24X7 NEWS

दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर

रूठे साथी को मनाने का अनोखा तरीका, शहर में लगा बैनर

बांग्लादेश में रूठे साथी को मनाने के लिए सड़क पर एक बैनर लगाया गया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बांग्लादेश में एक युवक ने अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए सड़क पर एक अनोखा बैनर लगवाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बैनर पर साथी को अनोखे नाम से संबोधित करते हुए माफी मांगी गई है। बैनर पर लिखा है, ‘आई एम सॉरी पोल्ट्री मुर्गी’ और नीचे भेजने वाले का नाम ‘पर्सनल गाय’ लिखा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बांग्लादेश के सिराजगंज का है, जहां एक युवक ने अपने प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए यह उपाय किया। सोशल मीडिया पर बैनर सामने आने के बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ लोगों ने इस अनोखे अंदाज की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने इस पर चुटकी भी ली।