दुनिया · राष्ट्रिक्स वायर
पन्नू हत्या साजिश मामला, अमेरिकी अदालत ने निखिल गुप्ता को सुनाई 19 साल की सजा
अमेरिकी अदालत ने खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से अधिक की सजा सुनाई है।
अमेरिकी अदालत ने खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से अधिक की सजा सुनाई है। न्यूयार्क की अदालत में शुक्रवार को करीब 80 मिनट तक चली सुनवाई के बाद यह फैसला आया। अदालत ने उसे 235 महीने यानी 19 साल सात महीने जेल में बिताने का आदेश दिया है।
निखिल पर साल 2023 में इस हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। उसी साल जून में अमेरिकी जांचकर्ताओं ने उसे चेक गणराज्य से गिरफ्तार कर अमेरिका पहुंचाया था। इस साल फरवरी में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। न्यूयार्क की अदालत ने 16 फरवरी को उसे दोषी ठहराया था।
फैसला आने से पहले निखिल ने अमेरिकी जिला न्यायाधीश विक्टर मरेरो को एक पत्र लिखा था। उस पत्र में उसने दावा किया कि पन्नू को मारने की साजिश अकेली उसकी थी। उसने अपनी मानसिक परेशानी और शराब की लत का जिक्र करते हुए पश्चाताप जताया। उसके वकील ने अदालत से 12 साल की सजा की अपील की थी, लेकिन अंततः अदालत ने 19 साल से अधिक की सजा सुनाई।