RASHTRIX 24X7 NEWS

खेल · राष्ट्रिक्स वायर

लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में नस्लीय दुर्व्यवहार, उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में खुलासा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब में आरोप लगाया है कि लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में एमसीसी के एक सदस्य ने उनके साथ नस्लीय बदसलूकी की थी।

ऑर्स्ट्रेलियाई के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सबर' में सनसनीखेज दावा किया है कि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक लॉन्ग रूम में उन्हें नस्लीय टिप्पणियों और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था। यह घटना साल 2023 की एशेज सीरीज के दौरान हुई थी।

पुस्तक में लिखा गया है कि यह वाकया टेस्ट मैच के पांचवें दिन दोपहर के भोजन के समय खिलाड़ियों के लौटने के दौरान हुआ। ख्वाजा के अनुसार, मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब के कुछ सदस्य और अधिकारी मेहमान टीम पर लगातार फब्तियां कस रहे थे। भीड़ में से एक व्यक्ति ने सारी हदें पार करते हुए सीधे उनके करीब आकर नस्लीय टिप्पणी की।

ख्वाजा ने बताया कि उस समय का माहौल ऐसा था जैसे कोई शिकारी कुत्ते अपने शिकार का इंतजार कर रहे हों। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति का विरोध किया और सुरक्षाकर्मियों को उसे बाहर निकालने के लिए कहा। हालांकि इसके बाद भी आरोपी व्यक्ति चिल्लाता रहा और उनकी तरफ थूकता रहा। इस खुलासे के बाद खेल जगत में बड़ी बहस छिड़ गई है।