RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

रामायण फिल्म पर विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने की प्रदर्शन रोकने की मांग

विश्व हिंदू परिषद ने रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' के प्रदर्शन पर रोक लगाने और सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की है।

रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन ने फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की भी मांग उठाई है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि फिल्म में रावण के चरित्र का अत्यधिक महिमामंडन किया गया है। उनका दावा है कि रावण को शोषितों का मसीहा के रूप में दिखाना हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि महाकाव्य की कई महत्वपूर्ण घटनाओं और भगवान राम के आदर्शों को फिल्म में गलत तरीके से पेश किया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने और भारी लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद, चार हजार करोड़ रुपये के बजट वाली इस महाकाव्य फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।