पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर
दूसरा हुगली सेतु बंद, मरम्मत का काम जारी
रखरखाव के काम के चलते आज रविवार को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक दूसरा हुगली सेतु बंद है।
आज रविवार को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक दूसरा हुगली सेतु बंद है। पुल पर होल्डिंग डाउन केबल और बियरिंग की मरम्मत का काम किया जा रहा है। सेतु बंद होने के कारण शहर के विभिन्न रास्तों पर गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। यातायात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।कोलकाता पुलिस के अनुसार, एजेसी बोस रोड और केपी रोड से विद्यासागर सेतु की ओर जाने वाले वाहनों को सेंट जॉर्ज गेट रोड, स्ट्रैंड रोड और हावड़ा ब्रिज की तरफ मोड़ा जा रहा है। छुट्टी का दिन होने के कारण यातायात का दबाव कम है।यह पुल हावड़ा और सांतरागाछी को कोलकाता से जोड़ने का एक प्रमुख माध्यम है और राज्य सचिवालय नवान्न के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। 33 साल पुराने इस पुल के पुराने हिस्सों को बदलने का काम विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है।