RASHTRIX 24X7 NEWS

मनोरंजन · राष्ट्रिक्स वायर

शराब पीकर जीवन के १५ साल बर्बाद किए, जावेद अख्तर का पछतावा

दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने अतीत की अपनी शराब की आदत और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर पछतावा जताया है।

दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अपनी पुरानी शराब की आदत और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर पछतावा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के १५ बहुमूल्य वर्ष शराब पीने में गंवा दिए।

एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में बरखा दत्त के सवाल के जवाब में जावेद ने कहा कि उन्हें अपनी शराब की आदत और गैरजिम्मेदार रवैये के कारण कई पछतावे हैं। उन्होंने बताया कि अगर उन्होंने वह समय शराब पीने के बजाय गाना सीखने या नई भाषा सीखने जैसे रचनात्मक कार्यों में लगाया होता, तो स्थिति अलग होती।

जावेद ने स्वीकार किया कि वह हर रात लगभग एक बोतल शराब पीते थे और वयस्क जीवन में उनकी बड़ी गलतियां शराब के प्रभाव में हुईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ३۱ जुलाई १९۹१ को आखिरी बार शराब पी थी और वह तारीख आज भी उन्हें याद है।