RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर शमिक भट्टाचार्य ने किया आंदोलन का आह्वान

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बांग्लादेश की स्थिति को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है।

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने रविवार को बांग्लादेश की स्थिति पर बयान दिया और कहा कि वहां धार्मिक अल्पसंख्यक हिंदू लगातार हमलों का शिकार हो रहे हैं। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वहां उनके भाइयों का खून बह रहा है और एक बंगाली हिंदू के रूप में उन्हें सड़कों पर उतरना होगा। देश विभाजन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अखंड भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। उन्होंने दावा किया कि यदि नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रधानमंत्री होते, तो वह देश का विभाजन नहीं होने देते। वहीं, विदेश मंत्रालय ने तारिक रहमान सरकार के उस आरोप को खारिज कर दिया है जिसमें अशांति के पीछे भारत का हाथ होने की बात कही गई थी।