RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

असंगठित श्रमिकों का न्यूनतम दैनिक वेतन बढ़ाने का संकेत, मुख्यमंत्री ने नवान्न में दी जानकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का न्यूनतम दैनिक वेतन बढ़ाकर चार सौ रुपये करने का संकेत दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राज्य सचिवालय नवान्न में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत की थी। इस दौरान ग्रामीण रोजगार योजनाओं और वेतन ढांचा को लेकर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान रोजगार सृजन के आंकड़े पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में वर्तमान में प्रतिदिन दस लाख मानव दिवस सृजित हो रहे हैं।