जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए कब और कैसे लगाएं तेल
सर्दियों के मौसम में त्वचा की रूखापन दूर करने के लिए तेल लगाने का सही समय और कौन सा तेल फायदेमंद है, जानिए।
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही त्वचा रूखी होने लगती है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए तेल का उपयोग बहुत असरदार माना जाता है। हालांकि, लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि स्नान से पहले तेल लगाना चाहिए या बाद में। जानकारों के अनुसार, यदि त्वचा अत्यधिक शुष्क है, तो स्नान के बाद तेल लगाना फायदेमंद होता है। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है। दूसरी ओर, यदि त्वचा पर संक्रमण की समस्या है, तो सूखे शरीर पर तेल लगाकर स्नान करने की सलाह दी जाती है।
त्वचा की देखभाल के लिए कई तरह के तेल उपयोगी होते हैं। नारियल के तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइज का काम करता है। बादाम के तेल में विटामिन ‘ई’ पाया जाता है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, तिल के तेल में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड होने के कारण यह त्वचा को मुलायम रखता है और संक्रमण से बचाता है। सर्दियों में कई लोग जैतून के तेल का भी इस्तेमाल करते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि तेल मालिश के फायदे एक दिन में नहीं दिखते। नियमित रूप से तेल मालिश करने पर ही अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसके साथ ही अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही तेल का चुनाव करना भी बहुत जरूरी है।