जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर
सर्दियों के लिए वार्डरोब अपडेट, अपनाएं ये नए फैशन ट्रेंड
सर्दियों की शुरुआत में अपनी अलमारी को अपडेट करें और ब्लेजर, कोट तथा शॉल जैसे विभिन्न स्टाइलिश कपड़ों को अपनाएं।
हवा में ठंडक घुलने और तापमान कम होने के साथ ही गर्म कपड़े बाहर निकालने का समय आ गया है। ठंड से बचने के साथ-साथ फैशन का भी ध्यान रखा जा सकता है। कोलकाता जैसे शहरों में जहां बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ती, वहां फ्रंट ओपन ब्लेजर, फॉर्मल पैंट और हल्के स्वेटर या टॉप पहने जा सकते हैं। इसके अलावा घुटने तक लंबे कोट भी सर्दियों के लिए अच्छे विकल्प हैं।
शादियों और अन्य समारोहों के लिए फ्लोरल क्रेप जैकेट चुनी जा सकती है, जो साड़ियों के साथ बहुत जंचती है। दफ्तर हो या कोई पार्टी, नीट पुलओवर को जींस या साड़ी के साथ पहना जा सकता है। बाजार में सेल्फ डिजाइन श्रग का चलन भी काफी है, जिसे किसी भी टॉप, कुर्ती या साड़ी के साथ पहना जा सकता है।
कश्मीरी शॉल लगभग हर किसी की अलमारी में होती है और यह किसी भी समारोह के लुक को बदल सकती है। स्वेटर या जैकेट के साथ उलेन स्कार्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्दियों की पार्टियों के लिए मिनी स्कर्ट के साथ सेमी शीर टाइट्स या लंबी कुर्ती का विकल्प चुना जा सकता है। इसके अलावा ऊनी कुर्ती और पैंट सर्दियों में आरामदेह साबित हो सकते हैं।