जीवनशैली · राष्ट्रिक्स वायर
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए गुड़ के फायदे, जानें कुछ घरेलू उपाय
सर्दियों के मौसम में खानपान के अलावा त्वचा और बालों की देखभाल के लिए गुड़ बेहद असरदार साबित हो सकता है।
सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। सर्दियों में नियमित रूप से गुड़ खाने से त्वचा की खोई हुई चमक वापस मिल सकती है।
मुहासे और त्वचा के विभिन्न दाग-धब्बों को दूर करने में गुड़ काफी मददगार होता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में गुड़ खाने से त्वचा की इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह त्वचा की उम्र को कम करने और तरोताजा रखने में भी मदद करता है।
बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए भी गुड़ का उपयोग किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी, गुड़ और शहद में थोड़ा पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना होगा। इसे बालों में लगाकर दस मिनट रखने के बाद पानी से धो लेना चाहिए।
त्वचा के दाग-धब्बों को हटाने के लिए टमाटर के रस, गुड़ और नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसे पंद्रह मिनट तक लगाकर धोने से एक हफ्ते के भीतर अंतर नजर आने लगता है।