RASHTRIX 24X7 NEWS

पश्चिम बंगाल · राष्ट्रिक्स वायर

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को महिलाओं ने लगाया भाई फोटा

नदिया के घरमपुर गांव की महिलाओं ने सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को भाई फोटा लगाकर अनोखी पहल की।

नदिया के कृष्णगंज ब्लॉक के घरमपुर गांव की महिलाओं ने सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को भाई फोटा लगाया। बुधवार को भ्रातृ द्वितीया के अवसर पर महिलाओं ने 32वीं बटालियन के जवानों के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया।

त्योहार के दिन भी अपने परिवार से दूर रहने वाले जवानों के लिए महिलाओं ने खुद ही मिठाइयों की थाली तैयार की। महिलाओं ने शंख बजाकर, दीपक जलाकर और धान-दूर्वा से जवानों का स्वागत किया।

स्थानीय निवासी मिनती दास ने बताया कि देश की सुरक्षा के लिए जवान अपने परिवार से दूर रहते हैं। उन्हें फोटा देने पाकर महिलाओं को बेहद खुशी हुई। सीमा पर इस अनूठी पहल से जवान भी काफी खुश नजर आए।